जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, खुदकुशी की आशंका

नाला. थाना क्षेत्र के कालीपाथर गांव के समीप जंगल में पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला.

नाला. थाना क्षेत्र के कालीपाथर गांव के समीप जंगल में पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला. मृतक की पहचान कालीपाथर गांव के फनीभूषण सोरेन (25) के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने नाला थाने को फोन कर सूचना दी कि फनीभूषण मंगलवार की शाम घर से निकला था. बुधवार की दोपहर झाड़ी में करंज के पेड़ से लटका उसका शव मिला. वहीं मुखिया प्रतिनिधि गुपीन सोरेन ने भी घटना की सूचना थाने को दी. सूचना मिलते ही नाला थाने के एएसआइ चंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों का कहना है कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. वह अक्सर अवसाद की स्थिति में रहता था. प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस ने पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >