एसआइआर को लेकर चौकस रहें कार्यकर्ता : स्पीकर

नाला. एसआइआर को लेकर झामुमो प्रखंड कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

नाला विस में 36 हजार मतदाताओं के नामों की मैपिंग नहीं हो पायी पूरी प्रतिनिधि, नाला. गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर झामुमो प्रखंड कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. विस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एसआइआर के प्रति चौकस रहने को कहा. उन्होंने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र में 36 हजार से अधिक मतदाताओं के नामों की मैपिंग अब तक पूरी नहीं हो पायी है. समय रहते यह कार्य पूरा नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में मतदाताओं का नाम आगामी मतदाता सूची से हट सकता है. बैठक में कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची सत्यापन, नामों के मैपिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ी ताकत है. किसी भी पात्र नागरिक को उसके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाना चाहिए. उन्होंने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने बूथों में अनमैप्ड मतदाताओं की सूची तैयार करें. और वैसे मतदाताओं को मैप्ड कराने में सहयोग करें. मौके पर प्रखंड सचिव वासुदेव हांसदा, 20 सूत्री सदस्य भवसिंधु लायक, तूफान पाल, राजू दास, राणा हालदार, उज्ज्वल मंडल, मुकेश झा, सुकेन मरांडी, मिथुन भद्र, नारायण मरांडी, भोलानाथ पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >