आजसू पार्टी के नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का करें कार्य : तरुण गुप्ता

आजसू पार्टी जामताड़ा इकाई की पंचायत सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक हुई.

जामताड़ा. आजसू पार्टी जामताड़ा इकाई की पंचायत सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक हुई. बैठक में उपस्थित सभी सोशल मीडिया प्रभारियों ने गिरिडीह से आजसू पार्टी के उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी के विजय होने पर उनको बधाई दी. इस मौके पर जामताड़ा विधानसभा के सभी पंचायतों में पार्टी के विचारों को आम लोगों तक कैसे पहुंचाना है चर्चा की गयी. आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने कहा कि आज इतने संघर्ष के समय में हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेवारी बन रही है कि पंचायत के प्रत्येक गांवों में लोगों तक पार्टी के कार्यक्रमों और विचारों को कैसे पहुंचा सकें. इस पर विचार करने और इसे कार्य रूप देने का समय आया है. आने वाले समय में पार्टी के विचारधारा को कैसे गांव तक पहुंचायें, इसके लिए सभी को निरंतर प्रयास करना होगा. सभी को कड़ी से कड़ी मेहनत करनी होगी. कहा आज अगर मेहनत करते हैं तो आने वाला समय जामताड़ा विधानसभा के लिए एक सुखद क्षण बनकर आयेगा. मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी मिथुन मंडल ने सोशल साइट पर कार्यकर्ता को कैसे एक्टिव रहना है, इस पर विस्तार से जानकारी दी. मौके पर रमेश राउत, मनोरंजन मंडल, वासुदेव बेसरा, षष्टीपद पाल, रामकिशोर पंडित, सुभाष यादव, भरत महतो, कैलाश सिंह, रामकिशोर हांसदा, कालीपद मंडल, उज्ज्वल भंडारी, अकबर अंसारी, सपन महतो, साजिद अंसारी, सचिन घोष, राकेश रवानी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >