खड़ी बाइक से टकराने से महिला घायल, रेफर

नारायणपुर. मुर्गाडीह गांव के समीप गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

नारायणपुर. मुर्गाडीह गांव के समीप गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चरकीपहाड़ी निवासी नारायण मंडल अपनी मां 60 वर्षीय हेमीया देवी के साथ नारायणपुर दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे. वे मुर्गाडीह गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर पहले से बाइक खड़ी थी, संतुलन बिगड़ने से नारायण मंडल की बाइक ने उसमें धक्का मार दिया. बाइक पर पीछे बैठी उनकी मां हेमीया देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >