ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर दूर ढेकीपाड़ा के निकट रेल की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी.

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर दूर ढेकीपाड़ा के निकट रेल की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मिहिजाम के केलाही गांव निवासी कुली हेंब्रम (55), पति सुधीर हेंब्रम के रूप में हुई है. यह घटना अप रेल लाइन पर पोल संख्या 242/27 के पास हुई है. बताया गया कि किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मंगलवार की दोपहर करीब 2ः30 बजे रेलवे सुरक्षा बल और मिहिजाम थाने को मिली. आरपीएफ व मिहिजाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की. परिजनों ने पुलिस का बताया है कि मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकली थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >