20 अगस्त को मतदाता सूची का होगा प्रथम प्रकाशन : एसी

अपर समाहर्ता सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पूनम कच्छप ने शनिवार को कुंडहित में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का भौतिक सत्यापन किया.

कुंडहित. अपर समाहर्ता सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पूनम कच्छप ने शनिवार को कुंडहित में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का भौतिक सत्यापन किया. इस क्रम में उन्होंने बरमसिया गांव का दौरा किया. उन्होंने अंचल कार्यालय में अधीनस्थ कर्मियों के साथ बैठक की. बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जा रहा है. मृत और स्थानांतरित लोगों का नाम हटाया जा रहा है. वहीं नये मतदाताओं का नाम जोड़ा जा रहा है. उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन किया जायेगा. वहीं 27 अगस्त को अंतिम प्रकाशन होगा. मतदाता सूची प्रकाशन के पूर्व 18 वर्ष से अधिक के सभी योग्य लोगों का नाम सूची में जोड़ना तथा त्रुटियों का निराकरण करने लक्ष्य है. मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिता केरकेट्टा, सीओ अमित किस्कू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >