छेड़खानी के प्रयास के आरोप में दो युवक गिरफ्तार : एसडीपीओ

एसडीपीओ ने बताया कि छेड़खानी का प्रयास करने वाला दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बारादाहा गांव की एक महिला से साथ छेड़खानी करने व जान मारने के प्रयास के आरोप में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया किया है. इस संबंध में एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने सोमवार को करमाटांड़ थाना में प्रेस कांफ्रेंस की. बताया कि रविवार बारादाहा गांव की एक महिला ने दो युवकों पर छेड़खानी करने व जान मारने का प्रयास करने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी थी. इस आलोक में करमाटांड़ थाना कांड संख्या 64- 2024 दर्ज किया गया था. एसपी के निर्देश पर करमाटांड़ थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, कांड अनुसंधानकर्ता विकास कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गयी.. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव के सरफराज अंसारी व सहयोगी महफुज अंसारी को बरियारपुर से गिरफ्तार किया गया. इसके बाद दोनों आरोपी को मंडल कारा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >