मिहिजाम. रूपनारायणपुर में शुक्रवार को एक बाइक के धक्के से एक महिला सहित चार वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला सरस्वती गोराई (40 वर्ष) आंगनबाड़ी से अपनी भतीजी चार वर्षीय अंकिता के साथ घर लौट रही थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये. उन्हें पहले पीठाक्यारी अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया, लेकिन उनकी हालात बिगड़ने पर दोनों को दुर्गापुर रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालात अभी गंभीर बनी हुई है. घटना में शामिल नाबालिग युवक 17 वर्षीय आदित्य को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर रूपनारायणपुर पुलिस के हवाले कर दिया है.
मिहिजाम में बाइक के धक्के से दो घायल, रेफर
मिहिजाम. रूपनारायणपुर में शुक्रवार को एक बाइक के धक्के से एक महिला सहित चार वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी.
