वाहन के धक्के से दो बच्चे घायल, हाइवे एक घंटे जाम

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के नारायणपुर अंतर्गत नयाडीह (देवलबाड़ी) गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो बच्चे घायल हो गये.

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के नारायणपुर अंतर्गत नयाडीह (देवलबाड़ी) गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो बच्चे घायल हो गये. घायल बच्चे की स्थिति गंभीर रहने के कारण लोगों ने उसे उपचार कराने के लिए धनबाद भेज दिया. इस दुर्घटना आक्रोशित होकर परिजनों व ग्रामीणों ने गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे नयाडीह मोड़ के समीप शनिवार की सुबह जाम कर दिया. सूचना मिलने के बाद नारायणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लोगों को समझाने-बुझाने के पश्चात करीब एक घंटे बाद सड़क जाम हटा. जानकारी के अनुसार, नयाडीह निवासी कुंदन रविदास (13) और विशाल रविदास (17) साइकिल से बाल कटिंग कराने नयाडीह मोड़ एक सैलून गया था. एक वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >