प्रशिक्षण शिविर से खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा निखरती है : एसडीओ

जामताड़ा. नगर के राजबाड़ी इंडोर स्टेडियम में जामताड़ा जिला इंडोर गेम एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ.

संवाददाता, जामताड़ा. नगर के राजबाड़ी इंडोर स्टेडियम में जामताड़ा जिला इंडोर गेम एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ. इस दौरान जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसडीओ अनंत कुमार एवं विशिष्ट अतिथि डीएन अकादमी स्कूल के निदेशक प्रदीप कुमार भैया मौजूद थे. इन्होंने विभिन्न खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों, पदक विजेताओं एवं प्रशिक्षकों को मेडल, प्रशस्ति-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि एसडीओ ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर से खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा निखरती है. उन्हें खेल की बारीकियों को सीखने का अवसर मिलता है. जामताड़ा के खिलाड़ी भविष्य में जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं. उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को हर संभव प्रोत्साहन देने की बात कही. एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दुबे ने बताया कि आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 174 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में ताइक्वांडो, बैडमिंटन, कैरम, गतका, योग, टेबल टेनिस, चेस, आर्म रेसलिंग, एयरगन राइफल शूटिंग एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. मौके पर राहुल सिंह, भास्कर चांद, प्रणय सिंह, बजरंग प्रियदर्शनी, विनय सिंह, सूरज कुमार पासवान, सौगत माहता, सौरभ झा, सोमनाथ दत्ता, मौसम कुमारी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >