समय पर जांच और इलाज से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है : डॉ इरफान

जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जामताड़ा के गांधी मैदान में मेगा महिला स्वास्थ्य, दृष्टि सुरक्षा अभियान और रन फॉर विजन का उद्घाटन किया.

स्वास्थ्य मंत्री ने विजन फॉर झारखंड कार्यक्रम का किया उद्घाटन, कहा स्वास्थ्य शिविर में 251 महिलाओं की हुई जांच, 10 महिलाओं का हुआ क्रायो उपचार विजन फॉर झारखंड में 231 लोगों के आंखों की हुई जांच, जिसमें 103 में पाये गये मोतियाबिंद नाखुना के मरीज हुए चिह्नित, जिनका कश्यप मेमोरियल आइ हॉस्पिटल में होगा इलाज संवाददाता, जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जामताड़ा के गांधी मैदान में मेगा महिला स्वास्थ्य, दृष्टि सुरक्षा अभियान और रन फॉर विजन का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम का आयोजन वूमेन डॉक्टर विंग (आइएमए झारखंड), जामताड़ा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ. मेगा महिला स्वास्थ्य जांच और दृष्टि सुरक्षा अभियान के तहत जेबीसी. प्लस टू विद्यालय में शिविर लगाया गया. इस अवसर पर वूमेन डॉक्टर विंग (आइएमए झारखंड) की अध्यक्ष डॉ भारती कश्यप, डीसी रवि आनंद, एसपी राजकुमार मेहता, डीएफओ राहुल कुमार, डीडीसी निरंजन कुमार मौजूद थे. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि हम राज्य के हर नागरिकों तक, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली हमारी बहनें और बच्चों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएं. कहा, मेगा महिला स्वास्थ्य अभियान” हमारी माताओं और बहनों के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं जैसे जननांग सूजन और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम पर केंद्रित है. सभी महिलाओं से आग्रह करता हूं कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं. कहा कि समय पर जांच और इलाज से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. मंत्री ने डॉ भारती कश्यप और उनकी पूरी टीम को प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया. पांच लाख से ज्यादा महिलाओं का किया उपचार : डॉ भारती वूमेन डॉक्टर विंग (आइएमए झारखंड) के अध्यक्ष डॉ भारती कश्यप ने कहा कि हमारी प्रथामकिता है कि स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित स्थानीय लोग, दृष्टि खो रहे छोटे बच्चे तक पहुंचने का प्रयास करें. क्योंकि वे हम तक नहीं पहुंच पाते हैं. हम लोगों ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 20 लाख बच्चों की आंखों की जांच की है. जरूरतमंद बच्चों का इलाज एवं ऑपरेशन कर उन्हें वापस स्कूल भेजा है. कहा, कश्यप मेमोरियल आई बैंक झारखंड का सबसे ज्यादा नेत्र प्रत्यारोपण करने वाला आई बैंक है, अभी तक 1020 नेत्र प्रत्यारोपण हो चुके हैं. मेगा महिला स्वास्थ्य अभियान के तहत हम जननांग सूजन से पीड़ित महिलाओं का इलाज करते हैं. क्योंकि यही स्थिति आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का रूप ले सकती है. हमारा लक्ष्य डिजिटल वीडियो कोल्पोस्कोप जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर ऑन-स्पॉट इलाज प्रदान करें. पांच लाख से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग हो चुकी है. जरूरतमंदों का दवा से क्रायो उपचार से इलाज किया है. डीसी रवि आनंद ने ”रन फॉर विजन की सफलता पर कहा कि इस तरह के आयोजनों से नेत्रदान जैसे नेक कार्य का संदेश दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचता है. सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन ने बताया कि आज का यह शिविर ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. वहीं शिविर में 251 महिलाओं की जांच, 10 महिलाओं का क्रायो उपचार, विजन फॉर शिविर में 231 लोगों के आंखों की जांच हुई, जिसमें से 103 मोतियाबिंद शामिल है. शिविर में कुल 650 मरीजों की जांच हुई. वहीं नाखुना के मरीज चिह्नित हुए, जिनका कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल में निशुल्क इलाज हाेगा. ………………… ये कार्यक्रम का हुआ आयोजन – शिविर में जननांग सूजन से पीड़ित महिलाओं का हुआ उपचार, आयरन, फोलिक एसिड की कैल्शियम की गोलियां मुफ्त दी गयी. जनजातीय समूह की स्क्रीनिंग : कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी ) के लिए मलेरिया, तपेदिक और एनीमिया की जांच के लिए शिविर लगाए गये. रन फॉर विजन का आयोजन : नेत्रदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए ””रन फॉर विजन”” का सफल आयोजन हुआ. विजेताओं को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >