चिरेका में तिलका मांझी की धूमधाम से मनी जयंती

चिरेका एससी-एसटी सेल की ओर से रविवार को चित्तरंजन के एरिया-4 कम्युनीटि हाॅल में बाबा तिलका मांझी की जयंती मनायी गयी.

मिहिजाम. चिरेका एससी-एसटी सेल की ओर से रविवार को चित्तरंजन के एरिया-4 कम्युनीटि हाॅल में बाबा तिलका मांझी की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा तिलका मांझी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. वक्ताओं ने बाबा तिलका के वीरता की चर्चा कर उन्हें याद किया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक आदिवासी नृत्य व गीतों का आयोजन किया गया. मौके पर मंदिरा हेंब्रम समूह, राखी सोरेन समूह के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गयी. वहीं सनतान मुर्मू व सखी मुर्मू ने बाबा तिलका के जन्म दिवस के उल्लास व उनकी वीरता को अपने गीतों से प्रस्तुत किया. मौके पर लेबर यूनियन महासचिव राजीव गुप्ता व एससी-एसटी सेल के बिल्वा मुर्मू, शिवम हेंब्रम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >