बाइक सवार तीन बदमाशों ने सूप-डलिया व्यापारी से लूटे 1.20 लाख, फरार

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के चंपापुर पंचायत अंतर्गत दीवाना मोड़ पर गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है.

वारदात. व्यापारी ने नारायणपुर में एटीएम से निकाले रुपये, बदमाशों ने किया पीछा अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनबाद निवासी नारायणपुर पहुंचे थे सूप-डलिया खरीदने प्रतिनिधि, नारायणपुर. थाना क्षेत्र के चंपापुर पंचायत अंतर्गत दीवाना मोड़ पर गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया. गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनबाद निवासी सूप-डलिया व्यापारी इदु अंसारी से तीन अज्ञात बदमाशों ने एक लाख 20 हजार रुपये लूट लिए. जानकारी के अनुसार, इदु अंसारी नारायणपुर क्षेत्र में मोहली परिवार से सूप-डलिया खरीदने का काम करते हैं और उसे बाजारों में बेचते हैं. गुरुवार को वे अपने व्यवसाय के सिलसिले में चंपापुर पहुंचे थे. यहां से उन्होंने चैनपुर बाजार स्थित एटीएम से 1.20 लाख रुपये की निकासी की. निकासी के बाद जब वे दीवाना मोड़ होते हुए घर लौट रहे थे, तभी अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया. अपराधियों ने व्यापारी की गर्दन पकड़कर रुपये से भरा बैग झपट लिया. विरोध करने पर थोड़ी बहुत हाथापाई भी हुई, लेकिन बदमाश तेजी से बाइक पर सवार होकर चंपापुर की ओर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन व सब इंस्पेक्टर साकेत प्रताप देव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने व्यापारी का बयान दर्ज कर लिया है. इधर, इस दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वे खुलेआम दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना की निंदा कर रहे थे. क्या कहते हैं थाना प्रभारी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है. बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. घटना को लेकर कांड संख्या 107-2025 दर्ज कर लिया गया है. -मुराद हसन, थाना प्रभारी, नारायणपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >