ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल

नाला-दुमका-आसनसोल मुख्य सड़क पर नलहाटी गांव के तीखा मोड़ के समीप एक ही बाइक में सवार तीन व्यक्ति ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये.

नाला. नाला-दुमका-आसनसोल मुख्य सड़क पर नलहाटी गांव के तीखा मोड़ के समीप एक ही बाइक में सवार तीन व्यक्ति ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार की देर शाम की है. मोटरसाइकिल सवार चंदन टुडू (45) उनके साथ बिंदापाथर थाना के बंदरडीहा गांव के मोनूधन किस्कू (35) एवं अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. नाला थाने की पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया. गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र भेज दिया है. पुलिस ने आवश्यक छानबीन शुरू कर दी है. ट्रक एवं चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है. पुलिस चालक को नाला थाने लाया है. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने घंटों मुख्य सड़क जाम कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >