काली मंदिर के दानपेटी से हजारों रुपये की चोरी

चित्तरंजन में काली मंदिर के प्रवेश द्वार का ताला तोड़ कर दानपेटी से हजारों रुपये की चोरी कर ली गयी है.

मिहिजाम. चित्तरंजन के आमलादही बाजार स्थित काली मंदिर के प्रवेश द्वार का ताला तोड़ कर दानपेटी से हजारों रुपये की चोरी कर ली गयी है. घटना की जानकारी मिलने पर चित्तरंजन पुलिस मंदिर पहुंची. मामले की पड़ताल आरंभ कर दी. हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आमलादही बाजार समिति के सचिव पार्थों मंडल ने बताया कि पुलिस को इस मामले में जल्द कार्रवाई कर इस तरह के घृणित कार्य करने वालों पर दंडित करना चाहिए. मंदिर में चोरी की घटना के बाद रोज की तरह पूजा-पाठ जारी है. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. कहना है कि पुलिस को नगर की सुरक्षा के प्रति गंभीर होने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >