देशभर में इंडिया महागठबंधन की है लहर : विधायक

विधायक डॉ इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप एवं कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सेल कौंगाड़ी ने महागठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया.

जामताड़ा. विधायक डॉ इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप एवं कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सेल कौंगाड़ी ने महागठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस क्रम में वे जामताड़ा के झिलुआ व शहरपुरा पंचायत के कई गांव पहुंचे. विधायक ने कहा कि लोगों का उत्साह देख यह साफ साबित होता है कि दुमका लोकसभा से इंडिया महागठबंधन की ही जीत होगी. आज पूरे देश का माहौल बदल गया है. लोगों का भाजपा सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है. कोलेबिरा विधायक ने कहा कि पूरे झारखंड सहित पूरे भारत वर्ष का परिणाम चौंकाने वाला होगा. भाजपा का सुपड़ा साफ होगा. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, आरसी, विनोद क्षत्रिय, यूथ जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, कयूम अंसारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >