युवाओं ने जामताड़ा भाजयुमो जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

भाजयुमो के नये जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह को शहर के युवाओं ने गुरुवार को गांधी मैदान में स्वागत किया.

जामताड़ा. भाजयुमो के नये जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह को शहर के युवाओं ने गुरgवार को गांधी मैदान में स्वागत किया. इसका नेतृत्व अनिकेत शर्मा ने किया. कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि हमारे क्षेत्र के युवा नेता कुणाल सिंह को जामताड़ा जिला के युवाओं का प्रतिनिधित्व करेंग. दूसरी खुशी यह है कि प्रदेश नेतृत्व ने युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष अनिकेत शर्मा बनाया है. वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया. नये जिलाध्यक्ष ने कहा कि जामताड़ा में युवाओं पर भाजपा का विश्वास बढ़ रहा है. काफी संख्या में युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे. कहा निश्चित तौर पर जामताड़ा में आने वाले विधानसभा चुनाव में परिवर्तन देखने को मिलेगा. जिला में युवा मोर्चा कैसे अच्छा प्रदर्शन करे, उसके लिए कार्य करेंगे. संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, माथुर महतो, मंतोष महतो, संतोष मंडल, सुधीर ठाकुर, अमन प्रसाद, अवकाश साव, नीरज यादव आदि कार्यकर्ता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >