हर घर झंडा अभियान के तहत लगाया गया पार्टी का झंडा

जामताड़ा. हर घर झंडा अभियान के तहत नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाया.

जामताड़ा. हर घर झंडा अभियान के तहत नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाया. इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस से एक दिन पूर्व सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने आवासों पर पार्टी का झंडा लगायेंगे. रविवार को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा, जिसके लिए नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. वहीं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया. मौके पर शान शेख, छोटू, राहुल, कृष्णा साह, कुणाल महतो आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >