मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा कर की अल्लाह की इबादत

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद का पर्व श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया गया.

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद का पर्व श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड के विभिन्न गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े एहतराम और अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की. कोरीडीह-वन, महतोडीह, चरकपानी, मुरलीपहाड़ी, शहरपुर, जेरुआ, लालचंदडीह, चंदाडीह, लखनपुर, कमलपुरा, पतरोडीह, गोकुला, मदनाडीह के ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की. देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी. महतोडीह स्थित ईदगाह टोला में आयोजित नमाज के दौरान मौलाना गुलाम जिलानी ने तकरीर पेश की. ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डाला. कोरीडीह-वन मोहड़ार मस्जिद के इमाम जाकिर हुसैन ने कहा कि यह पर्व त्याग, मानवता, भाईचारे और जरूरतमंदों की सहायता करने की सीख देता है. साथ ही उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >