विधायक ने लोस चुनाव में पांच सीट जीतने पर सीएम को दी बधाई

विधायक डॉ इरफान अंसारी गुरुवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिले. इंडिया महागठबंधन की जीत की बधाई दी.

जामताड़ा. विधायक डॉ इरफान अंसारी गुरुवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिले. इंडिया महागठबंधन की जीत की बधाई दी. कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड में पहली बार महागठबंधन ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है. यह जीत आम जनता की जीत है. दुमका में नलिन सोरेन की जीत को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सराहा. विधायक ने कहा कि आपने एक मजबूत शासक की तरह चुनाव की कमान संभाली. हम लोगों ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की, जिसका मतलब है कि हम लोगों ने 30 विधानसभा में जीत का परचम लहराया है. हमें थोड़ी और मेहनत कर 12 और सीटों पर जीत दर्ज करना है. आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा का सफाया कर इंडिया महागठबंधन की सरकार बनानी है. विधायक ने मुख्यमंत्री को संताल परगना के सभी सीटों का ब्यौरा सौंपा. बताया कि पूरे देश में राहुल गांधी की मेहनत रंग लायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >