मंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव से की मुलाकात

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के महासचिव केसी. वेणुगोपाल से मुलाकात की.

जामताड़ा. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के महासचिव केसी. वेणुगोपाल से मुलाकात की. स्वास्थ्य, खाद्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी. इस दौरान मंत्री ने विभागीय चुनौतियों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ये विभाग काफी बड़े हैं, लेकिन जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और परिश्रम से कार्य कर रहे हैं. कहा कि स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक, सुचारु और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए वे दिन-रात कार्य कर रहे हैं. बताया कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जिसे बेहतरीन प्रदर्शन के साथ निभाना होगा. मौके पर बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला भी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >