नम आंखों से मां मनसा की प्रतिमा किया विसर्जित

दलाबड़ गांव के कर्मकार टोला, आंबेडकर टोला, नतुनडीह राय टोला, नलहाटी, सुड़ियापानी में स्थापित मां मनसा देवी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

नाला. नाला प्रखंड में मां मनसा की स्थापित प्रतिमा को शनिवार को पूजा-अर्चना संपन्न होने बाद विसर्जन का सिलसिला आरंभ हो गया. सोमवार व मंगलवार को दलाबड़ गांव के कर्मकार टोला, आंबेडकर टोला, नतुनडीह राय टोला, नलहाटी, सुड़ियापानी में स्थापित मां मनसा देवी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. डीजे की धुन पर थिरकते हुए युवक-युवतियां देर रात मां की प्रतिमा विसर्जन में लगे रहे. श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी को दर्शन नमन कर नम आंखों से विदाई दी. इस दौरान मां मनसा से अपने परिवार को सर्प भय से बचाने की कामना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. मौके पर हीरालाल कर्मकार, नीरु कर्मकार, राजू कर्मकार, मंटू कर्मकार, झंटू कर्मकार, उज्ज्वल कर्मकार, निमाई बाद्यकर, मानव माजी, संजय पाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >