सामान्य प्रेक्षक ने नाला आरओ कार्यालय का किया निरीक्षण

नाला विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अभिजीत सिंह ने जिला परिषद स्थित निर्वाची पदाधिकारी नाला विधानसभा के कार्यालय का निरीक्षण किया.

जामताड़ा. नाला विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अभिजीत सिंह ने जिला परिषद स्थित निर्वाची पदाधिकारी नाला विधानसभा के कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालय में किए जा रहे कार्यों एवं संधारित विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया. उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी सह एसी पूनम कच्छप से नाला विस में कुल नामांकन प्रपत्रों की बिक्री, कुल नामांकन, पोस्टल बैलेट से मतदान, नामांकन को लेकर किए जा रहे वीडियो रिकॉर्डिंग के बारे में जानकारी ली. उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी को आदर्श आचार संहिता के नियमों के अनुरूप व आरओ हैंडबुक में दिये गये मैनुअल के अनुसार ही सभी कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर एआरओ आकांक्षा कुमारी आदि थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >