संपूर्ण सृष्टि भगवान शिव पर ही आधारित : कथावाचक

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के जलांई गांव में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा जारी है.

जलांई गांव में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा जारी प्रतिनिधि, बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के जलांई गांव में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा जारी है. कल्याणेश्वरी के कथावाचक माधव दास ब्रह्मचारी महाराज ने भगवान शिव के मंगलमय स्वरूप, लिंगोद्भव व उनकी दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया. महाराज ने लिंगोद्भव प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि एक समय भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा के बीच श्रेष्ठता को लेकर लंबा विवाद हुआ, तभी एक दिव्य प्रकाश स्तंभ प्रकट हुआ और आकाशवाणी हुई कि जो उसके आदि और अंत का पता लगायेगा, वहीं सर्वोच्च कहलाएगा. भगवान ब्रह्मा आरंभ की ओर तथा भगवान विष्णु अंत की ओर गए, किंतु दोनों असफल रहे, तब भगवान शिव अपने विराट स्वरूप में प्रकट हुए और वेदों ने घोषणा की कि संपूर्ण सृष्टि शिव पर ही आधारित है. बाद में भगवान शिव ने उस दिव्य स्तंभ को लिंग स्वरूप प्रदान किया, जिसे लिंगोद्भव कहा गया. कथावाचक ने सुमधुर भजन-संगीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. आयोजन रोहित कुमार महतो के मार्गदर्शन में हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >