बंगाली समुदाय ने सिझानो पर्व को लेकर जमकर खरीदी मछलियां

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा व बंगाली समुदाय का पारंपरिक पर्व सिझानो को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा व बंगाली समुदाय का पारंपरिक पर्व सिझानो को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. सिझानो पर्व को लेकर शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा के तिलका मांझी चौक स्थित मछली बाजार में सुबह से ही भारी भीड़ देखी गयी. लोग जमकर मछली खरीदते हुए करते नजर आए. मान्यता के अनुसार बंगाली समुदाय के लोग बसंत पंचमी के अवसर पर सिझानो पर्व मनाते हैं. मछली, दाल, सब्जी सहित विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार करते हैं. षष्ठी के दिन सिझानो पर्व मनाते हैं. बंगाली समुदाय में शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह बनाए गए चावल, सब्जी, मछली खाने की परंपरा है. सिझानो पर्व के दिन घरों में चूल्हा नहीं जलते और एक दिन पूर्व तैयार किया गया भोजन, विशेषकर मछली, ग्रहण करते हैं. सिझानो पर्व में मछली की अत्यधिक मांग के कारण बाजार में मछलियों के दाम भी बढ़े हुए नजर आए. विभिन्न प्रकार की मछलियां 300 से 350 रुपये प्रति किलो की दर से बिकी. बावजूद लोगों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >