अमजोरा और बाराटांड़ वन क्षेत्र में लगी आग, लगभग 10 हेक्टेयर के वन संपदा को पहुंचा नुकसान

नारायणपुर प्रखंड के वन क्षेत्र में सुरक्षित

नारायणपुर. भीषण गर्मी में नारायणपुर प्रखंड के अमजोरा और बाराटांड़ सुरक्षित वन में आग से करीब 10 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलने का आकलन वन विभाग ने किया है. रविवार दोपहर को तेज हवा चलने पर जंगलों में आग तेजी से फैल गयी है. जंगलों की आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है. साथ ही क्षेत्र में धुंध छाई है. देखते ही देखते जंगलों में तेजी से आग फैलने लगी. सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे गये. काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाया गया. दोपहर में हवा के झोंके ने आग में घी डालने का काम किया. हवा चलने से आग पूरे जंगलों में तेजी से फैल गयी है. लेकिन अभी आग पर काबू पा लिया गया है. जंगल की आग से 10 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >