टेंपो की बैटरी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जामताड़ा-दुमका रोड स्थित इंदिरा चौक के पास अशोक साव के घर के सामने खड़े टेंपो से बदमाश बैटरी चोरी कर फरार हो गये.

संवाददाता, जामताड़ा जामताड़ा-दुमका रोड स्थित इंदिरा चौक के पास अशोक साव के घर के सामने खड़े टेंपो से बदमाश बैटरी चोरी कर फरार हो गये. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पीड़ित अशोक साव ने बताया कि उनका टेंपो घर के सामने खड़ा था. इसी दौरान चोर ने मौका पाकर बैटरी निकाल ली. सीसीटीवी फुटेज में चोर को बैटरी चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. फुटेज में यह भी दिखाई दे रहा है कि चोरी के दौरान पुलिस की गाड़ी वहां से गुजरती है, जिसके बाद चोर कुछ देर छिप जाते हैं. फिर वारदात को अंजाम देता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में टाइगर मोबाइल की गाड़ी भी खड़ी नजर आ रही है. ऐसे में लोगों ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >