खड़गपुर में सड़क हादसे में टैंकर चालक की मौत

चैंगायडीह गांव के चालक मोइन अंसारी की सड़क हादसे में मौत हो गयी.

जामताड़ा. चैंगायडीह गांव के चालक मोइन अंसारी की सड़क हादसे में मौत हो गयी. उनके टैंकर की मंगलवार की रात्रि पश्चिम बंगाल के खड़गपुर क्षेत्र के आसपास एक खड़े वाहन से जोरदार टक्कर हो गयी थी. मोइन तेल टैंकर के चालक थे. उनका शव गुरुवार को चैंगायडीह लाया गया, जहां जनाजे की नमाज के बाद व सुपुर्द ए खाक किया गया. इधर मोइन की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मौके पर झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी परिजनों को सांत्वना दी. कहा कि सरल एवं मधुर भाषी मोइन अंसारी ने ड्राइवर महासंघ में अपनी मेहनत से अलग पहचान बना चुके थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >