सुप्रीम कोर्ट की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : फुरकान

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

जामताड़ा. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक अधिवक्ता द्वारा जूता उछाले जाने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. कहा कि यह घटना न केवल मुख्य न्यायाधीश और उनके साथी न्यायाधीशों का अपमान है, बल्कि भारत की न्यायपालिका की गरिमा और संविधान के सम्मान पर भी हमला है. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरे प्रकरण का स्वतः संज्ञान में लेकर अधिवक्ता पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. प्रधानमंत्री की चुप्पी देश के लिए हैरान करने वाली और चिंताजनक है. कहा कि भाजपा के शासनकाल में इस तरह की शर्मनाक घटनाएं अब आम होती जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >