जिले में बालू के अवैध उठाव, परिवहन व भंडारण पर करें कार्रवाई : डीसी

डीसी कुमुद सहाय ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में अवैध खनन, खनिज के परिवहन व व्यापार रोकथाम को लेकर जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक की.

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में अवैध खनन, खनिज के परिवहन व व्यापार रोकथाम को लेकर जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक की. इस अवसर पर डीसी ने कहा कि किसी भी सूरत में खनन क्षेत्र से बाहर खनन नहीं होना चाहिए, अन्यथा कड़ी करवाई करें. वहीं मानक का पालन करके ही खनन पट्टा देने का निर्देश दिया. कहा कि धारित पत्थर खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन नहीं हो , इसका सतत निगरानी करते रहें. अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करें. इसके लिए उन्होंने पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग को मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में अवैध खनन, खनिज परिवहन, व्यापार रोकथाम, बालू खनिज, पत्थर खनिज, स्टोन चिप्स आदि के मामलों में हुई कार्रवाई की जानकारी ली. इसके अलावा जिला अंतर्गत कैटेगरी 1 के 25 चिह्नित बालू घाटों (जो ग्राम पंचायत की ओर से संचालित है) के संचालन के अद्यतन स्थिति के संबंध में संबंधित अंचल अधिकारी से प्रतिवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी बालू का अवैध उठाव, परिवहन या भंडारण नहीं हो इसके लिए अपेक्षित कार्रवाई करें. नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेश्वर इसीएल क्षेत्र में धारित व बंद पड़ी खदानों में कोयला के अवैध खनन के फलस्वरूप बने शेष बचे गड्ढों की भराई करें. जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन को लेकर सख्त बरतने का निर्देश दिया.

जिले भर में 386.28 टन अवैध कोयला किया गया जब्त

बैठक में बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में 09 दिसंबर तक अवैध खनिज परिवहन रोकथाम आदि के कुल 14 मामलों में से 13 मामलों में 386.28 टन कोयला, 06 ट्रक, 01 ट्रैक्टर एवं 08 मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है. संबंधित थाने में 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई. वहीं 04 कोयला भंडारण से संबंधित मामलों में 200 टन कोयला जब्त किया गया. वहीं बालू खनिज के 26 मामलों में से 21 मामलों में 25 वाहनों से जुर्माना एवं 05 मामलों में 4 वाहन मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी. 02 बालू भंडारण से संबंधित मामले में 2120 टन बालू जब्त किया गया. पत्थर खनिज के 23 मामलों में 04 मामलों में 06 वाहनों से 3 लाख 10 हजार जुर्माना वसूल किया गया. स्टोन चिप्स के 13 मामलों में 13 वाहनों से 7 लाख 35 हजार एवं स्टोन डस्ट चिप्स के 06 मामले में 5 वाहनों से 1 लाख 52 हजार जुर्माना वसूल किया गया. मौके पर एसपी एहतेशाम वकारिब, डीएफओ राहुल कुमार, एसी पूनम कच्छप, डीटीओ मनोज कुमार, डीएमओ मिहिर सलकर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >