प्रतिनिधि जामताड़ा : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत दिवस-04 पर विभिन्न स्टेशनों और रेलवे परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया. उखड़ा, पांडवेश्वर, दुर्गापुर, अंडाल, रानीगंज, सिमुलतला, आसनसोल, मधुपुर, पानागढ़, सीतारामपुर, जसीडीह व दुमका समेत अन्य स्थानों पर चिह्नित स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों और कचरा संवेदनशील स्थलों की सफाई की गयी. मंडल रेल चिकित्सालय आसनसोल और सिउड़ी रेलवे कॉलोनी समेत अन्य स्थानों पर भी अभियान चलाया गया.
सफाई के साथ स्वच्छता का संदेश
अभियान के दौरान स्टेशन पहुंच मार्ग, यार्ड, रेलवे कॉलोनी, रेलपथ किनारे, शेड और डिपो से कचरा हटाकर उसका व्यवस्थित निस्तारण किया गया. रेलवे कॉलोनियों में कर्मियों ने भी अभियान में भाग लिया. इस दौरान यात्रियों और रेलकर्मियों को कूड़ेदान के उपयोग, कचरे के जिम्मेदाराना निस्तारण और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया.
