वर्दी पर सजे नए सितारे, जामताड़ा में सुशील टूडू बने इंस्पेक्टर, छोटेलाल को एएसआई का प्रमोशन

जामताड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जहां सुशील टूडू को इंस्पेक्टर और छोटेलाल को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर प्रोन्नति दी गई. पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए सम्मानित किया.

जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया. पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह ने वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक/पुलिस पदक से अलंकृत एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा पारी से बाहर अगली पंक्ति में प्रोन्नत पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी.

सुशील टूडू को इंस्पेक्टर, छोटेलाल बने एएसआई

इस दौरान जामताड़ा जिलाबल के पुलिस अवर निरीक्षक सुशील टूडू को पुलिस निरीक्षक की कोटि में तथा आरक्षी संख्या 1337 छोटेलाल कुमार को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) की कोटि में प्रोन्नति दी गयी. पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह ने दोनों नवप्रोन्नत पदाधिकारियों को नये पद का बैच एवं स्टार लगाकर पीपिंग सेरेमनी की.

बुके देकर दी बधाई, बढ़ी जिम्मेदारी का कराया अहसास

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने दोनों नवप्रोन्नत पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया और उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं. उन्होंने नवप्रोन्नत पदाधिकारियों को निष्पक्षता एवं न्याय की रक्षा करते हुए कार्य करने, आम जनता में सुरक्षा का भाव बनाए रखने तथा नागरिकों के प्रति संवेदनशील रहने का मार्गदर्शन दिया.

दबाव और प्रलोभन से दूर रहकर करें कर्तव्य का पालन

एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी किसी भी दबाव या प्रलोभन के सामने झुके बिना कानून के दायरे में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. उन्होंने दोनों पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

पुलिस पदाधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

मौके पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) नीलम कुजूर, परिचारी प्रवर अजीत कुमार चौबे सहित पुलिस कार्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >