प्रभात खबर की सुपर मानसून धमाका लकी ड्रॉ में सुनील कुमार बने विजेता, मिला नॉन-स्टिक पुरस्कार

प्रभात खबर के सुपर मानसून धमाका लकी ड्रॉ में जामताड़ा के सुनील कुमार विजेता बने. उन्हें नॉन-स्टिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.


जामताड़ा : प्रभात खबर की ओर से आयोजित सुपर मानसून धमाका के लकी ड्रॉ में जामताड़ा के प्रेम धाम निवासी सुनील कुमार विजेता बने हैं. उन्हें लकी ड्रॉ के माध्यम से नॉन-स्टिक पुरस्कार प्राप्त हुआ है. शुक्रवार को सुनील कुमार जामताड़ा स्थित प्रभात खबर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें मॉडेम इंचार्ज उमेश कुमार ने पुरस्कार प्रदान किया. पुरस्कार मिलने पर सुनील कुमार ने खुशी जताते हुए प्रभात खबर के प्रति आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि प्रभात खबर जिले और आसपास के क्षेत्रों की छोटी-बड़ी खबरों को प्रमुखता और बेहतर तरीके से प्रकाशित करता है. अखबार के माध्यम से लोगों को स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी मिलती है. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर की ओर से आयोजित इस तरह के कार्यक्रम पाठकों के बीच उत्साह बढ़ाने का काम करते हैं. लकी ड्रॉ में पुरस्कार मिलने से वह काफी खुश हैं. मौके पर प्रभात खबर प्रतिनिधि जियाराम मुर्मू, विनोद मंडल सहित अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >