महागौरी की पूजा में ईख व कोहड़े की दी गयी बलि

कुंडहित. ग्रामीण क्षेत्रों में देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना बड़े ही धूमधाम संपन्न हुई.

कुंडहित. ग्रामीण क्षेत्रों में देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना बड़े ही धूमधाम संपन्न हुई. महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पूजा-अर्चना में शामिल हुईं. महाष्टमी पूजा पर कहीं पाठा (बकरा) तो कहीं ईख, कोहड़ा, सुपारी, पेड़ा की बलि दी गयी. तीनों दुर्गा मंदिरों में पुजारियों ने कोहड़े की बलि अर्पित की. श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए और पुष्पांजलि अर्पित कर जल ग्रहण किया. बलि के बाद जैसे ही ढाक की गूंज उठी, मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं का हुजूम और बढ़ गया. लोग अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ देवी की प्रतिमा का दर्शन करने में व्यस्त रहे. पूजा के दौरान सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखा. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने विभिन्न मंदिरों और पंडालों का निरीक्षण किया. उन्होंने पूजा समितियों से बातचीत कर सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ पर विशेष ध्यान देने की अपील की. महाष्टमी के साथ ही दुर्गोत्सव पूरे परवान पर पहुंच गया है. प्रखंड मुख्यालय में चारों ओर भक्तिमय वातावरण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >