जामताड़ा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी जामताड़ा में सुभाष सिंह को सचिव पद पर मनोनीत किया गया है. जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने इस संबंध में पत्र जारी कर उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है.
एनएसयूआई से शुरू किया राजनीतिक सफर
सुभाष सिंह वर्ष 1999 से छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े रहे हैं. वे एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश सचिव के पद पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहने के कारण उन्हें जिला कमेटी में सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है.
ईमानदारी और निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद
जारी पत्र में कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने आशा जताया है कि सुभाष सिंह संगठन के प्रति ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. मनोनयन की प्रतिलिपि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को भी भेजी गयी है.
कांग्रेस नेताओं ने दी मौजूदगी
मौके पर जिला अध्यक्ष दिपिका बेसरा, जिला प्रवक्ता इरसाद उल हक आरसी, प्रभु मंडल, कराली चरण सर्खेल सहित अन्य थे.
