फतेहपुर. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. इसे लेकर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों ने भी भाग लिया. प्रधानाचार्य आनंद कुमार मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की. कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के मार्ग पर चलकर आगामी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल उनका ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
