ट्यूशन पढ़ने जार रही छात्रा बाइक के धक्के से घायल

मिहिजाम. ट्यूशन पढ़ने जा रही स्कूली छात्रा बाइक के धक्के से घायल हो गयी.

मिहिजाम. ट्यूशन पढ़ने जा रही स्कूली छात्रा बाइक के धक्के से घायल हो गई. घटना के बाद छात्रा को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया. बताया गया कि निर्मल महतो चौक से आगे भागा मोड़ के पास परी किस्कू अपने घर से निकल कर साइकिल से ट्यूशन जा रही थी. इसी दरम्यान सामने से आ रही एक बाइक सवार ने उसकी साइकिल में ठोकर मार दिया, जिससे परी किस्कू के पैर में गंभीर चोट लगी. वहीं बाइक सवार भी चोटिल होकर सड़क पर गिर गया. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलने पर मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे घटनास्थल पर पहुंचे. छात्रा व बाइक सवार को पुलिस वाहन से इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भिजवा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >