राशन वितरण में गड़बड़ी मिली तो लाइसेंस होगा रद्द! जामताड़ा में PDS दुकानदारों को सख्त चेतावनी

नारायणपुर में एमओ ने राशन दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वितरण में अनियमितता पाए जाने पर लाइसेंस रद्द किया जाएगा। ई-केवाईसी पूरा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जामताड़ा: प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजू रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जन वितरण प्रणाली दुकानों के संचालन, राशन वितरण और लाभुकों के ई-केवाईसी समेत कई बिंदुओं की समीक्षा की गयी.

एमओ ने पीडीएस दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि राशन वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार यह सुनिश्चित करें कि राशन कार्डधारियों को समय पर और सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार पूरी मात्रा में अनाज उपलब्ध कराया जाए. लाभुकों को कम अनाज देने, वितरण में गड़बड़ी करने या किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में प्रखंड क्षेत्र की पीडीएस दुकानों की जांच की जाएगी. जांच के दौरान यदि किसी दुकान का संचालन सरकार के निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया या दुकान पर आवश्यक सूचनाएं और विवरण प्रदर्शित नहीं मिले, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. गंभीर अनियमितता मिलने पर दुकान का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है.

एमओ ने दुकानदारों को लाभुकों के साथ पारदर्शिता बरतने और राशन वितरण की प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित करने का निर्देश दिया. बैठक में राशन कार्डधारियों के ई-केवाईसी की स्थिति की भी समीक्षा की गयी. जिन लाभुकों का ई-केवाईसी अब तक पूरा नहीं हुआ है, उनका ई-केवाईसी जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया.

मौके पर दुकानदार तरणी पोद्दार, मनोज रजक, प्रकाश वर्मा, मजहर अंसारी, कौशल पंडित, बबीता पांडे, रहीम अंसारी समेत अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >