प्रतिनिधि, मिहिजाम : रक्षाबंधन पर मिहिजाम में आयोजित कार्यक्रम में हजारों बहनों ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कलाई पर राखी बांधी. इस दौरान भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व की अनोखी तस्वीर देखने को मिली. कार्यक्रम का माहौल भावुक और आत्मीय रहा.
राखी सिर्फ धागा नहीं, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रिश्ते केवल खून से नहीं, बल्कि विश्वास और सम्मान से भी बनते हैं. बहनों द्वारा बांधी गयी राखी उनके लिए महज रेशम का धागा नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि बहनों का प्यार और भरोसा उन्हें समाज के लिए और बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है.
‘बहनों का सम्मान सबसे ऊपर’, अधिकार के लिए खड़े रहने का संकल्प
मंत्री ने कहा कि मां और बहनों का सम्मान उनके जीवन में सर्वोच्च स्थान रखता है. उन्होंने हमेशा बहनों को आगे लाने और उन्हें सम्मान व अधिकार दिलाने के लिए प्रयास किया है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा. रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार के लिए जीवनभर मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लिया.
हजारों बहनों के बीच भावुक हुआ रक्षाबंधन
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचीं बहनों ने मंत्री की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ व सफल जीवन की कामना की. मंत्री ने भी बहनों के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए कहा कि हर बहन का सम्मान उनका सम्मान है और हर बहन की खुशी उनकी खुशी है.
हजारों बहनों की मौजूदगी में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा. समारोह ने भाई-बहन के रिश्ते में विश्वास, सम्मान और सामाजिक जुड़ाव का संदेश दिया.
