कुंडहित में राखी का रंग, बहनों ने बांधा प्यार का धागा; भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प

सावन पूर्णिमा पर कुंडहित में भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने जताई सुरक्षा का कसम.

प्रतिनिधि, कुंडहित : सावन पूर्णिमा पर शुक्रवार को कुंडहित सहित आसपास के विभिन्न गांवों में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह से ही घर-घर में त्योहार की रौनक नजर आयी. बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाइयों की आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया.

राखी के धागे में सजा भाई-बहन का प्यार

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है. कलाई पर बंधा राखी का धागा केवल एक रस्म नहीं, बल्कि रिश्ते में प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के भाव को मजबूत करने वाला बंधन है. पर्व को लेकर बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. भाइयों को तिलक लगाने और मिठाई खिलाने के बाद राखी बांधी. राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार देकर अपना स्नेह जताया.

राखी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़

रक्षाबंधन को लेकर कुंडहित के बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली. पिछले कई दिनों से राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुट रही थी. बाजार में रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइनों वाली राखियों की खूब बिक्री हुई. मिठाई दुकानों पर भी लोगों की आवाजाही बनी रही.

घर-घर गूंजा हंसी-खुशी का माहौल

पर्व के दौरान गांवों में पारिवारिक मिलन का माहौल रहा. दूर रहने वाले भाई-बहन भी रक्षाबंधन मनाने के लिए घर पहुंचे. बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया. पूरे क्षेत्र में दिनभर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की खुशियां छायी रहीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >