अवैध कोयला लोड सात बाइकें जब्त

नवाडीह दुर्गापुर के पास अवैध रूप से बाइक से कोयला लोड कर ढुलाई किया जा रहा था. पुलिस ने सात बाइकें जब्त की है.

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह दुर्गापुर के पास अवैध रूप से बाइक से कोयला लोड कर ढुलाई किया जा रहा था. सूचना पर गश्ती टीम नवाडीह दुर्गापुर पहुंची तो बाइक चालक पुलिस बल को देखकर बाइक को छोड़कर फरार हो गया. सभी सात बाइक को कोयला लोड सहित जब्त किया गया, जिसमें करीब 15 क्विंटल से अधिक कोयला लोड था. बाइक के मालिक व चालक के विरुद्ध अवैध रूप से कोयला ढुलाई करने के आरोप में करमाटांड़ थाने में कांड संख्या 130/24 दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >