बिंदापाथर. एसडीओ अनंत कुमार ने फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत पालाजोरी पंचायत का शनिवार को भ्रमण किया. इस दौरान एसडीओ ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनसुविधाओं की जांच की. एसडीओ सबसे पहले पंचायत सचिवालय पहुंचे. यहां अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में 15वें वित्त आयोग की योजना, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने लाभुकों तक योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने सुगनीवासा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार, साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. वहीं हाथधरा स्थित जनवितरण प्रणाली दुकान में स्टॉक पंजी और वितरण रजिस्टर की जांच की. लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में आशा स्वयं सहायता समूह की दुकान और हाथधरा में आम की बागवानी योजना का भी अवलोकन किया. एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को बागवानी की नियमित देखरेख एवं सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिए. मौके पर बीडीओ प्रेम कुमार दास समेत अन्य थे.
एसडीओ ने पालाजोरी पंचायत में की योजनाओं की जांच
बिंदापाथर. एसडीओ अनंत कुमार ने फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत पालाजोरी पंचायत का शनिवार को भ्रमण किया. इस दौरान एसडीओ ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनसुविधाओं की जांच की.
