केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ कर रही खिलवाड़ : अशोक मंडल संवाददाता, जामताड़ा. झामुमो जिला कमेटी के नेतृत्व में झारखंड छात्र मोर्चा ने शनिवार को शहर के इंदिरा चौक में नीट परीक्षा पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू व जिला सचिव परेश यादव ने कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो झामुमो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगा. पूरे झारखंड में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर झामुमो नेता आनंद टुडू, देविशन हांसदा, लालू अंसारी, किशोर रवानी, रहीम अंसारी, आजाद शेख, मेरी मरांडी, माखोनी हेंब्रम, आलम अंसारी, पांचू दास, छात्र नेता बबला हांसदा, महावीर दास, माना ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
झामुमो ने नीट परीक्षा पेपर लीक व महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन
जामताड़ा. झामुमो जिला कमेटी के नेतृत्व में झारखंड छात्र मोर्चा ने शनिवार को शहर के इंदिरा चौक में नीट परीक्षा पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.
