एसडीओ ने महिला कॉलेज का लिया जायजा

जामताड़ा. एसडीओ अनंत कुमार ने बुधवार को महिला संध्या महाविद्यालय एवं दुलाडीह आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया.

जामताड़ा. एसडीओ अनंत कुमार ने बुधवार को महिला संध्या महाविद्यालय एवं दुलाडीह आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. महाविद्यालय एवं आवासीय विद्यालय में छात्रा-छात्राओं का शिक्षण क्लास भी लिया. महिला संध्या महाविद्यालय में अभिलेखों की जांच में अभिलेखों के रख-रखाव व संधारण में कतिपय त्रुटियां पायी. सुधार के लिए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. सभी शिक्षक एवं कर्मियों को समय-समय पर महाविद्यालय आने का निर्देश दिया. महाविद्यालय लैब के निरीक्षण में देखा कि लैब में आवश्यक उपकरण आदि का रख-रखाव सही ढंग से नहीं है. इसके लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये. एक सप्ताह के अंदर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >