मिरगा गांव में बारातियों से भरा स्कॉर्पियो पलटा, एक युवक की मौत, पांच गंभीर

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे स्थित मिरगा गांव के समीप शुक्रवार की देर रात बारातियों से भरा एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.

नारायणपुर थाना क्षेत्र के साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे पर हुई घटना प्रतिनिधि, नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे स्थित मिरगा गांव के समीप शुक्रवार की देर रात बारातियों से भरा एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गयी. नारोडीह (चिरूडीह) गांव से चंपापुर में बारात गयी थी. शादी समारोह संपन्न होने के बाद एक स्कॉर्पियो से मिराज अंसारी (18), इरफान अंसारी (18), खलील अंसारी (25), ईदू मियां (35), वसीम अंसारी (18) तथा सुलेमान अंसारी (17) अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान मिरगा गांव के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे स्कॉर्पियो सड़क पर कई बार पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये. दुर्घटना में मिराज अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य पांच युवक घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो चला रहे युवक को वाहन चलाने का पर्याप्त अनुभव नहीं था. वह गांव में ट्रैक्टर चलाया करता था. आशंका है कि रात के अंधेरे में अनुभव की कमी के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया. घटना के बाद से मृतक के घर सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >