विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय में शनिवार को प्राथमिक, मध्य एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता बीपीओ सावित्री किस्कू ने की. बीपीओ ने शिक्षकों को स्वच्छ हरित विद्यालय एवं विकसित भारत अभियान के तहत ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी दी और फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया. उन्होंने वर्ग एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता खुलवाने, यू-डायस पोर्टल में विद्यार्थियों का डाटा अद्यतन करने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालय स्तर पर आदि कर्मयोगी क्लब गठन और इको क्लब के माध्यम से विद्यालयों में पौधरोपण अभियान चलाने का निर्देश दिया. सभी प्रधानाध्यापकों को निरक्षर परीक्षा से संबंधित प्रपत्रों को पूर्ण जानकारी दी. मौके पर शिक्षक विद्या सागर, अमरनाथ दास, उदय नारायण प्रसाद, श्याम सिंह, जैनेंद्र कुमार, सहायक शिक्षक टुनटुन पोद्दार, सुबोध चंद्र मोदी, गोविंद मंडल, बीआरपी गोवर्धन मंडल, सीआरपी विनय कुमार भैया, राजेश गुप्ता, मकसूद अंसारी, ललन कुमार, एकाउंटेंट नोनी गोपाल मंडल, ऑपरेटर निधि कुमारी और पवन कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
