शत-प्रतिशत स्कूलों में एमडीएम का करें संचालन : डीडीसी

जामताड़ा. डीडीसी निरंजन कुमार की अध्यक्षता में मध्याह्न भोजन सहित समग्र शिक्षा से संबंधित मुद्दों को लेकर जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई.

जामताड़ा. डीडीसी निरंजन कुमार की अध्यक्षता में मध्याह्न भोजन सहित समग्र शिक्षा से संबंधित मुद्दों को लेकर जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई. मध्याह्न भोजन एवं समग्र शिक्षा अभियान वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई को लेकर विमर्श किया गया. जनसुनवाई के दौरान कई कमियों का निष्पादन जिला ज्यूरी टीम ने किया. वहीं कुछ कमियों को जल्द पूरा कर लेने की बात कही. डीडीसी ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान व मध्याह्न भोजन आदि योजनाएं उद्देश्यों को पूरा करने में कितनी सफल हो रही है. इसकी जानकारी को लेकर सोशल ऑडिट कराया जा रहा है. यह सराहनीय कदम है. जनसुनवाई से गलत हुए मामले सामने आते हैं. इससे सरकारी पैसे के दुरुपयोग पर रोक लगता है. उन्होंने जिले के शत प्रतिशत विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना को संचालित करने का निर्देश दिया. मौके पर डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति, ज्यूरी टीम के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >