जिलावासी स्व गणना कार्य को बनायें सफल : डीसी

जामताड़ा. जनगणना 2027 (स्व-गणना) के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनगणना कोषांग का शुभारंभ किया गया.

संवाददाता, जामताड़ा. जनगणना 2027 (स्व-गणना) के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनगणना कोषांग का शुभारंभ किया गया. कोषांग का उद्घाटन डीसी आलोक कुमार, एसपी शंभू कुमार सिंह, डीडीसी निरंजन कुमार, निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. वहीं, हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करते हुए सेल्फी प्वाइंट का भी अनावरण किया गया. डीसी ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है. इससे प्राप्त आंकड़े सरकार की नीतियों, योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना किया जाना है. 01 मई से 15 मई तक स्व गणना किया जा रहा है, जिसमें कोई भी व्यक्ति स्वयं अपने स्मार्टफोन/लैपटॉप से विशेष वेबसाइट https://se.census.gov.in के माध्यम आसान स्टेप्स को फॉलो करते हुए स्व गणना पूर्ण कर सकते हैं. देश में पहली बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया की जा रही है. उन्होंने इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़चढ़ भाग लेने की अपील की और स्व गणना को सफल बनाने को कहा. एसपी ने कहा कि जनगणना देश की प्रगति एवं विकास के आवश्यक प्रक्रिया है. जनगणना को सफल बनाने में सभी की सामूहिक भूमिका आवश्यक है. मौके पर जिला जनगणना पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >