रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ को लेकर किया जागरूक

जामताड़ा. रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ अंतर्गत मंगलवार को इंदिरा चौक में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जामताड़ा. रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ अंतर्गत मंगलवार को इंदिरा चौक में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रभारी डीटीओ सह एसडीओ अनंत कुमार व सड़क सुरक्षा टीम के तौसीफ जलाल, माज आलम, सतीश कर सिंह मौजूद रहे. टीम ने लोगों को ओवरस्पीडिं के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. लोगों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें, मोबाइल फोन का उपयोग न करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें. नशे की हालत में वाहन न चलाएं. लगभग 50 से अधिक लोगों ने जागरुकता अभियान में भाग लिया. सभी ने सड़क सुरक्षा के नियमों के करने की शपथ ली प्रभारी डीटीओ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हमें अपनी रफ्तार पर नियंत्रण रखना होगा. छोटी-सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >