रेलवे सुरक्षा बल ने विदेशी शराब किया जब्त

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा ने एक टेबल बैग में भरकर रखे विदेशी शराब जब्त किया है.

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा ने एक टेबल बैग में भरकर रखे विदेशी शराब जब्त किया है. आरपीएफ ने 2 नंबर प्लेटफॉर्म के पास गश्ती के दौरान लावारिश बैग की तलाशी ली. इससे विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुई. बैग में ऑफिर्सस च्वाइस की 44 बोतल तथा 750 एमएल राॅयल स्टैग की 6 शराब की बोतल बरामद हुई. आपीएफ के मुताबिक मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने बरामद शराब जामताड़ा उत्पाद विभाग को सौंप दिया है. मालूम हो कि पूर्व में भी रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल ने चोरी छिपे ले जा रहे विदेशी शराब को बरामद किया था. संभावना जताई गयी है कि बरामद शराब किसी ट्रेन से बिहार ले जाने के प्रयास किया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >